फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dispute between Balkunj Superintendent and Accountant reached the police station

Yamuna Nagar News: बालकुंज अधीक्षक और अकाउंटेंट का विवाद पहुंचा थाने

Wed, 22 May 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The dispute between Balkunj Superintendent and Accountant reached the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। बालकुंज की महिला अधीक्षक व अकाउंटेंट की बहस हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद महिला अधीक्षक ने अकाउंटेंट के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
बालकुंज अधीक्षक मोना चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह निरीक्षण पर थीं। इसी दौरान अकाउंटेंट संजीव ओझा उससे किसी बात को लेकर उलझ गया। बात इतनी बढ़ गई कि संजीव ओझा ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। दोनों की बहस देखकर बालकुंज में बच्चे व सभी स्टाफ जमा हो गया।
विज्ञापन

मोना चौहान ने कहा कि उन्होंने 112 पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी। इसके बाद छछरौली थाना प्रभारी रोहताश पहुंचे और दोनों से बातचीत की। महिला कर्मचारी की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अकाउंटेंट संजीव ओझा ने बताया कि अधीक्षक मोना चौहान ने उससे फाइल मांगी और मैंने उसका कारण पूछा। इसी बात को लेकर वह बहस करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है। बालकुंज इंचार्ज सर्वजीत सिबिया ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर अधीक्षक मोना चौहान व अकाउंटेंट संजीव में बहस हुई थी। दोनों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया गया है। अधीक्षक मोना चौहान ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed