फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The devotees shouted slogans and blew conch shells

Yamuna Nagar News: भक्तों ने जयकारे लगाकर किया शंखनाद

Mon, 04 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The devotees shouted slogans and blew conch shells
प्राचीन शिव मंदिर में महाआरती में भाग लेते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव भटली के प्राचीन शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम मां व गुरुवर के जयकारे लगवाए फिर तीन-तीन बार शंखनाद किया गया।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि जीवन में विषम परिस्थितियां बहुत आएंगी, उनसे पार पाने के लिए नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए मां की साधना करें। हमें परम पूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र महाराज के विचारों को आत्मसात करके सत्कर्म करते हुए नशे- मांसाहार से मुक्त चरित्रवान जीवन जीना है।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि युवा शक्ति व नारी शक्ति के बल पर असंभव से असंभव कार्य भी संभव किया जा सकता है। संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने कहा कि एक ऋषिवर की यात्रा मिल जाए, जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य नहीं मिलेगा। आपका चयन गुरुवर ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए किया है। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष खिताब सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद्र, जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी, पुरुषोत्तम शर्मा, रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed