{"_id":"67d71c973b585fd4f6028284","slug":"the-delay-of-the-department-will-cost-heavily-on-the-pockets-of-the-parents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134591-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ेगी विभाग की देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ेगी विभाग की देरी
Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने वाला है। ऐसे में जिले के तमाम निजी स्कूल दाखिलों की तैयारी में जुट गए हैं। कई स्कूलों में छोटी कक्षाओं के दाखिले शुरू भी हो गए हैं। वहीं निदेशालय की ओर से दाखिला करने वाला पोर्टल ही नहीं खोला है।
इस पोर्टल में स्कूलों को फार्म-6 भर कर देना होता है, जिसमें स्कूलों को उनकी फीस संबंधी जानकारी देनी होती है। इस फार्म में सभी स्कूलों की ट्यूशन फीस, भवन शुल्क सहित अन्य सुविधाओं के लिए जाने वाले तमाम शुल्क की जानकारी होती है। वहीं फीस बढ़ाने के लिए भी स्कूलों को निदेशालय को यह फार्म-6 भर कर देना होता है।
हर नए सत्र में स्कूलों की ओर से फीस बढ़ाई जाती है। जिले में इसे लेकर कई बार बवाल तक हो चुका है। अभिभावक सेवा मंच, अभिभावक जागरूकता मंच, व्यापार मंडल सहित अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से धरना व प्रदर्शन भी किया जा चुका है। अभिभावक ललित शर्मा, राजकुमार, सतेंद्र, प्रमोद कुमार, उमेश कुमार, रोहित, मोहित ने कहा कि निदेशालय को यह कार्य पहले ही पूरा कर लेना चाहिए था। निदेशालय की देरी से स्कूल विभिन्न कारण बता कर मनमानी करेंगे।
विज्ञापन
पोर्टल ओपन न होने के कारण लोगों को स्कूल की फीस का ऑनलाइन ब्योरा नहीं मिल पा रहा है। जबकि निजी स्कूलों में प्री-नर्सरी, नर्सरी, केजी कक्षाओं के दाखिले लिए जा रहे हैं। इसके लिए स्कूल बड़े स्तर पर प्रचार कर रहे हैं और अप्रैल में कक्षाएं लगाने को लेकर बच्चों के दाखिले किए जा रहे हैं।
दाखिले से पहले निदेशालय की ओर से स्कूलों को फार्म-6 भरकर देने के आदेश दिए जाते हैं। हर साल स्कूल इसमें देरी करते हैं और इसे लेकर कई स्कूलों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस बार निदेशालय की देरी से स्कूल संचालक खुश हैं। चूंकि स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने वाला विभाग ही लचर व सुस्त रवैया अपनाए हैं। जिले में करीब 400 छोटे-बड़े निजी स्कूल हैं, जिसमें करीब 90 बड़े स्कूल हैं। इनमें बच्चों का दाखिला करवाने की लोगों में भारी होड़ रहती है।
स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए फार्म-6 भर कर देना होता है। कोई भी स्कूल अपनी मर्जी मुताबिक फीस नहीं बढ़ा सकता है। विभाग की ओर से ऑनलाइन फार्म-6 भरने के लिए पोर्टल नहीं खोला गया है। ऐसे में स्कूल पुराने फीस पर ही दाखिले कर सकते हैं। यदि किसी स्कूल ने बिना अनुमति के फीस बढ़ाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक ऐसी शिकायत लेकर उनसे कार्यालय में मिल सकते हैं। - धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।