{"_id":"673a40c7360964d8d707d474","slug":"the-daughter-in-law-accused-of-murdering-her-mother-in-law-recovered-the-jewellery-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128533-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सास की हत्यारोपी बहू ने बरामद कराए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सास की हत्यारोपी बहू ने बरामद कराए जेवर
Mon, 18 Nov 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सास की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर की मां राजबाला की हत्यारोपी बहू शिल्पी को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने घर से गायब हुए जेवर बरामद कर लिए। वारदात के बाद आरोपी ने जेवर पर्स में रखकर एक सहेली को दे दिया था। उसी पर्स से पुलिस ने जेवर बरामद किए। नकदी की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
सेक्टर 18 हुडा जगाधरी स्थित मकान में बीती 11 नवंबर को इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां राजबाला की घर में ही हत्या कर दी गई थी। शुरूआत में लूट के बाद हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। बाद में तफ्तीश हुई तो मामला गृह क्लेश का निकाला। इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही सास की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने को लूट की कहानी बनाई थी।
पुलिस ने शनिवार को इंस्पेक्टर की पत्नी शिल्पी को गिरफ्तार कर तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। पुलिस ने पूछताछ में घर से गायब हुई धनराशि और जेवर के बारे में जानकारी ली। आरोपी शिल्पी ने बताया कि वारदात के बाद उसने लॉकर खोलकर जेवर अपने पर्स में रख लिए थे। बाद में पर्स को अपनी एक सहेली को दे दिया था। पुलिस ने सहेली के पास रखे बैग से ही जेवर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
वहीं नकदी के संबंध में शिल्पी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। एसआईटी प्रभारी डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि जेवर को एक सहेली के पास रखे पर्स से बरामद कर लिया है। अभी तक नकदी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। आरोपी शिल्पी से नकदी के संबंध में पूछताछ चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही नकदी की जानकारी मिल जाएगी।