फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The darkness on Saharanpur-Kurukshetra road will become a problem for Kanwariyas

Yamuna Nagar News: सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर पसरा अंधेरा बनेगा कांवड़ियों की समस्या

Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The darkness on Saharanpur-Kurukshetra road will become a problem for Kanwariyas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महादेव की पूजा का महीना श्रावण 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार कांवड़ यात्रा 11 से 23 जुलाई तक चलेगी। इस बार सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे से निकलने वाले कांवड़ियों की डगर कठिन होने वाली है। चूंकि दिन ढलते ही सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड अंधेरे में डूब जाता है। इससे रात को कांवड़ लेकर निकलने वाले भक्तों को काफी परेशानी होगी।
सहारनपुर कुरुक्षेत्र (एसके) रोड से यात्रा के दौरान हजारों कांवड़िये निकलते हैं। यहां से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, इंद्री, लाडवा, कैथल, पंजाब, हिमाचलप्रदेश, जम्मू कश्मीर के कांवड़िये भी निकलते हैं। रोड पर अंधेरा होने के कारण कांवड़ियों को इस बार भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं सड़क किनारे जमा मिट्टी भी कांवड़ियों के रास्ते का रोड़ा बनेगी।
विज्ञापन

बारिश में सड़क के किनारे जमा मिट्टी कीचड़ में बन जाती है। इससे यहां पर गंदगी फैली रहती है। इसके अलावा इस रोड के दोनों तरफ दुकानदारों व ट्रांसपोटरों का कब्जा है। सड़क पर हर समय ट्रक लाइन में खड़े रहते हैं।अन्य जगहों पर दुकानदारों का सामान पड़ा है। अतिक्रमण के कारण यह रोड संकीर्ण हो गया है। जिस कारण यहां से निकलने में राहगीरों का परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हालात में यहां से निकलने वाले कांवड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि साल 2022 और 2024 में इस रोड पर कांवड़िये हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। पिछले साल कैथल के एक कांवड़िये संजू सिंह की मौत हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं किया है।
पार्षद ने की मेयर से लाइट व मोबाइल शौचालय की मांग

वार्ड-14 से पार्षद सुनैना शर्मा ने इस बारे में मेयर से पत्र लिखकर एसके रोड पर जोड़ियों नाका से यमुना पुल तक लाइट लगाने की मांग की है। इस रोड से बहुत कांवड़ियों का आना-जाना रहता है, इसलिए कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इस रास्ते पर लाइटें लगवाई जाएं। वहीं, जहां-जहां कांवड़ियों की ठहरने की सुविधा है, वहां पर मोबाइल शौचालय का बंदोबस्त किया जाए। परंतु नगर निगम व मेयर ने अभी इसकी सुध नहीं ली है।

कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। एसके रोड पर लाइट के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का टीम मौका मुआयना करेगी, आवश्यकता अनुसार मोबाइल शौचालयों का प्रबंध किया जाएगा। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed