फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The danger of corona continues, people are not even getting the second and booster doses of the vaccine

Yamuna Nagar News: कोरोना का खतरा बरकरार, वैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज भी नहीं लगवा रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The danger of corona continues, people are not even getting the second and booster doses of the vaccine
सिविल अस्पताल यमुनानगर में व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। कोरोना महामारी के नए वेरिएंट से बचाव के लिए सरकार लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दे रही है। वहीं लोग फिलहाल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। भीड़ वाले स्थानों पर लापरवाही बरती जा रही है। लोग एक दूसरे से न तो दूरी रख रहे हैं और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। काफी लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए दूसरा टीका भी नहीं लगवाया है। जिले के करीब 899332 लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने अब तक एहतियाती टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए अभी तक 965315 लोगों का टीकाकरण किया था। इतने ही लोगों को दूसरा और एहतियाती टीका लगाया जाना था पर अब तक 884480 लोगों ने ही दूसरा टीका लगवाया है। इसके अलावा 65983 लोगों को ही एहतियाती टीका लग सका है। दूसरा टीका लगवाने वालो में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोग ज्यादा हैं। इनमें 613021 लोगों में से 542279 लोगों को ही दूसरा टीका लगा है। एक माह से जिले में कोरोना महामारी का कोई केस नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ईएसआई अस्पताल में अस्थायी तौर पर बनाया गया कोविड अस्पताल फिलहाल बंद है। सरकारी व निजी अस्पतालों में करीब 877 बेड के जो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए थे वह भी अब बंद हो चुके हैं। महामारी के दौरान सिविल अस्पताल यमुनानगर, ईएसआई अस्पताल, सिविल अस्पताल जगाधरी व सरस्वती नगर में 3500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के लगाए गए ऑक्सीजन प्लांटों को जरूरत न होने के कारण फिलहाल बंद रखा गया है।
विज्ञापन

मार्च के बाद से कम होने लगे थे केस
जिला में इसी साल मार्च महीने के बाद से कोरोना के केस में कमी आने लगी थी। अगस्त माह में कोरोना महामारी से आखिरी मौत हुई थी। इसके बाद से एक-दो केस ही कई दिनों बाद कोरोना पॉजिटिव मिलता रहा। हालांकि फिलहाल जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। नवंबर माह में कुल 5311 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिए गए थे। इनमें से 16 पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग पूरी तरह से अलर्ट है : मनजीत सिंह
फिलहाल कोरोना वायरस का नया केस वेरिएंट जिले में नहीं है। फिर भी विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह मास्क लगाकर रखें और एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed