फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The crowd caught two miscreants, beat them and handed them over to the police, there was a ruckus in the police station

Yamuna Nagar News: भीड़ ने दो मनचले दबोचे, पीटकर पुलिस को सौंपा, थाने में हंगामा

Wed, 25 Sep 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
The crowd caught two miscreants, beat them and handed them over to the police, there was a ruckus in the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़खानी की। दोनों ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने लोगों के साथ युवकों को दबोच लिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण आक्रोशित लोगों ने थाना प्रतापनगर में हंगामा किया जाम लगा दिया। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। आरोपी युवकों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला थाना प्रतापनगर का है। आसपास के गांव की पांच-छह छात्राएं स्कूल में जाती हैं। मंगलवार सुबह को छात्राएं स्कूल के लिए निकली थी। जैसे ही वह कुटीपुर रोड पर पहुंची तो बाइक पर आए दो युवकों ने छात्राओं को बीच रास्ते रोककर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बीच छात्राओं ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। इसके बाद भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन

भीड़ ने युवकों की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। तुंरत ही प्रताप नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पब्लिक ने दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मंगलवार को छात्राओं से छेड़खानी के आरोपियों की भीड़ ने पिटाई की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़खानी के मामले को लेकर गुस्साए लोगों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। थाने पर भी हंगामा किया गया। इसी बीच एक पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जगाधरी-पांवटा साहिब हाइवे को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हाइवे को जाम किया गया। जाम की सूचना पर डीएसपी डीएसपी राजेंद्र गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले का शांत कराया।

पुलिस से पहले भी की थी शिकायत छात्राओं के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले एक माह से छेड़खानी कर रहे थे। पहले छात्राओं ने परिजनों ने इसकी शिकायत की थी। जिस कारण युवक शांत रहे। इसके बाद फिर से छात्राओं का हाथ पकड़ना, गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया था। बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों का कहना है कि इस तरह की हरकत के बाद से ही सभी छात्राएं दहशत में हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी बार-बार जान से मारने की धमकी देते थे। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटियों के साथ कोई गलत काम न हो जाए।


छात्राओं ने शिकायत की थी कि कुछ युवक उनके साथ छेड़खानी की है। परिजनों ने कार्रवाई के लिए प्रदर्शन किया। परिजनों को समझाया गया है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। - राजेंद्र सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed