{"_id":"644ae9b4d0e06994e60b11e4","slug":"the-couple-got-the-agricultural-work-done-by-making-them-bonded-labourers-case-was-registered-against-the-landlord-yamuna-nagar-news-c-18-1-103864-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दंपती को बंधुवा मजदूर बनाकर करवाया कृषि का कार्य, जमींदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दंपती को बंधुवा मजदूर बनाकर करवाया कृषि का कार्य, जमींदार पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली थाना पुलिस ने बंधुवा मजदूरी कराने के आरोप में बलाचौर निवासी जमींदार सरदार भरपूर सिंह पर बंधुआ मजदूरी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन पर आरोप था कि वे नेपाल के रजविंद्र व रंजो नामक दंपती को बंधक बनाकर उनसे कृषि कार्य करा रहे थे। बंधुआ मुक्ति मोर्चा संस्था ने इस संबंध में शिकायत दी थी। इसके बाद एसडीएम बिलासपुर ने मामले की जांच की। जांच के बाद दंपती को मुक्त कराकर आरोपी पर कार्रवाई की।
एसडीएम बिलासपुर ने बताया कि बंधुआ मुक्ति मोर्चा को जानकारी मिली थी कि किसान भरपूर सिंह ने रजविंद्र व रंजो को बंधुआ मजदूरी के लिए रखा है। वे 2021 से उनके पास थे। आरोप था कि उनसे कृषि कार्य कराने के बाद दो वर्ष तक वेतन नहीं दिया और न ही घर जाने की इजाजत दी। वहीं पुलिस को दिए बयान में भरपूर सिंह ने बताया कि दंपती को जो वेतन बनता था। वह दे दिया है। किसी भी प्रकार से कोई बंधुआ नहीं रखा। एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह की मौजूदगी में 60 हजार रुपये रजविंद्र व दस हजार रुपये रंजो को दिलवाए गए। इसके बाद बंधुआ मुक्ति मोर्चा दोनों को अपने साथ दिल्ली लेकर गए। छछरौली थाना प्रभारी भूपेंद्र का कहना है कि शिकायत मिलने पर पुलिस को बंधुआ मजदूरी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।