फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The country gained independence thanks to the sacrifices of the martyrs: Preeti

बलिदानियों की बदौलत मिली देश को आजादी : प्रीति

Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The country gained independence thanks to the sacrifices of the martyrs: Preeti
जिला सचिवालय में मौन रख बलिदानियों श्रद्धांजलि देते अधिकारी व कर्मचारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की स्मृति में शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डीसी प्रीति ने कहा कि देश को आजादी शहीदों के बलिदान से मिली है और अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश व प्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों ने जो मार्ग दिखाया, वह हमेशा देश को खुशहाली और शांति की ओर ले जाएगा। उन्हीं आदर्शों पर चलकर ही देश में अमन-चैन बना रह सकता है।
विज्ञापन

देश की आजादी की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले असंख्य वीर नौजवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और पुरखों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशहित में उनके बताए रास्ते पर चलना और अहिंसा को अपनाना आज के समय में और भी जरूरी है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed