फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation will rejuvenate the pond with Rs 11.89 lakh

Yamuna Nagar News: निगम 11.89 लाख रुपये से करेगा तालाब का कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The corporation will rejuvenate the pond with Rs 11.89 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के खेड़ी रांगडान के तालाब का जल्द जीर्णोद्धार होगा। नगर निगम द्वारा पहले तालाब की सफाई की जाएगी। इसके बाद उसका जीर्णोद्धार कर सुंदर रूप दिया जाएगा। इस विकास कार्य पर नगर निगम द्वारा 11 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई व पुनरुद्धार करने को लेकर नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। सात मई शाम पांच बजे तक संबंधित एजेंसियां ऑनलाइन टेंडर कर सकती है। तालाब की सफाई व जीर्णोद्धार होने से गांव के हजारों लोगों को लाभ होगा। निगम आयुक्त सिन्हा ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों का जीर्णोद्धार कर रही है। हर गांव के तालाब की सफाई कर उसकी नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के चलते नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 19 के खेड़ी रांगड़ान गांव स्थित तालाब की सफाई व जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस विकास कार्य के लिए 11 लाख 89 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। वर्क अलॉट होने के बाद पहले तालाब की सफाई की जाएगी। तालाब के अंदर की गंदगी व गाद साफ की जाएगी। तालाब के चारों तरफ के किनारों पर उगी घास, जमा गंदगी को साफ किए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब का गंदा पानी निकाला जाएगा। तालाब के किनारों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें पक्का किया जाएगा। गंदगी की सफाई कर तालाब में साफ पानी भरा जाएगा। वर्क अलॉट होने के बाद एजेंसी को ढाई से तीन माह में पूरा करना होगा। तालाब का पुनरुद्धार होने से क्षेत्र का भूजल स्तर उच्च होगा। वहीं, ग्रामीणों को नया व आकर्षक तालाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed