फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation will do water fogging to protect from heat wave

Yamuna Nagar News: लू से बचाने के लिए निगम करवाएगा वाटर फॉगिंग

Wed, 29 May 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
The corporation will do water fogging to protect from heat wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम शहर के मार्गों व चौकों पर वाटर फागिंग करेगा। इसके अलावा ठंडे एवं मीठे पानी छबील लगाकर शहरवासियों की प्यास बुझाएगा। गर्मी से राहत दिलाने को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर यह निर्देश दिए।
शहरवासियों को लू से राहत दिलाने के लिए उप निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई और उन्हें सभी पार्काें को आमजन के लिए खुला रखने, पार्कों में लगे पेड़ पौधों व क्यारियों की रोजाना सिंचाई करने, फव्वारे को चलाने, सामुदायिक केंद्रों व सार्वजनिक स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वह अपनी दुकान के बाहर शीतल पेयजल से भरे कैंपर व घड़े रखें, ताकि आमजन अपनी प्यास बुझा सकें। साथ ही आमजन से आह्वान किया कि वह बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकले। सुबह और शाम को अपने बाहरी कार्य निपटा लें। गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर भीषण गर्मी से बचाव को लेकर उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बैठक ली। उप निगम आयुक्त डा. यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत पहुंचाने के लिए सफाई शाखा के सीएसआई व एसआई सड़कों पर पानी का छिड़काव व वाटर फॉगिंग करवाए। संबंधित जेई व सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्र के सभी सामुदायिक केंद्रों में शीतल पेयजल का इंतजाम करवाना सुनिश्चित करें।



उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने सभी दुकानदारों से आह्वान किया है कि वे अपनी दुकान के बाहर ठंडे पानी से भरे कैंपर व घड़े रखें, जिससे प्यास लगने पर आमजन पानी पी सके। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी वाटर कूलर, पेयजलों, कैंपर व घड़ें रखे जाए। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे गर्मी से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए सड़कों के किनारे ठंडे व मीठे जल की छबील लगाए। बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें। अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed