{"_id":"68bc8af2e67037477b0477b5","slug":"the-corporation-caught-123-in-12-days-yet-the-cattle-are-still-roaming-on-the-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143421-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम ने 12 दिन में 123 पकड़े, फिर भी सड़कों पर रहे घूम गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम ने 12 दिन में 123 पकड़े, फिर भी सड़कों पर रहे घूम गोवंश
Sun, 07 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा गोवंश को पकड़ती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम ने शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत 24 अगस्त से अब तक विभिन्न क्षेत्रों से कुल 123 लावारिस गोवंशों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया गया है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर लावारिस गोवंश घूम रहे हैं।
गोवंश सारा दिन सड़कों पर बैठे रहते हैं या फिर पेट भरने के लिए कूड़े में मुंह मारते हुए देखे जा सकते हैं। शनिवार को भी निगम की टीम ने 18 गोवंशों को पकड़ा और उन्हें टैग लगाकर गोशाला पहुंचाया। माना जा रहा है कि अभी भी शहर में 400 से अधिक गोवंश घूम रहे हैं। इन्हें पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र से बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए तीन जोन बनाए हुए है। वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल और वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई अनिल नैन को जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
तीनों जोन में निगम की टीमें बनाकर गोवंशों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें गोशालाओं में पहुंचाया जाता है। इनमें अधिकतर ऐसी गाय हैं, जिनका इस्तेमाल कर पशुपालकों की ओर से छोड़ा गया है। जो गाय दूध देना बंद कर देती हैं, पशुपालक उन्हें छोड़ देते हैं।
शुक्रवार रात व शनिवार सुबह जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी, सेक्टर-18, अंबाला रोड व यमुनानगर के विभिन्न स्थानों से 18 गोवंशों को पकड़ गोशाला पहुंचाया। गोशाला में बेसहारा गोवंश को पुनर्वास देने के लिए गाय, सांड, बछड़ा, बछड़ी के हिसाब से रोज का प्रति पशु 40, 30 व 20 रुपये चारा खर्च दिया जाता है।
व्हाट्सएप नंबर भेजें गोवंशों की फोटो : मेयर
मेयर बहमनी ने बताया कि शहर के रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, अंबाला रोड, जगाधरी रोड, रादौर रोड समेत सभी मुख्य मार्गाें के अलावा सभी वार्डाें में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़ा जा रहा है। उनको पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा 7082410524 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया हुआ है। यदि कहीं भी कोई बेसहारा पशु नजर आता है तो उसकी फोटो खींच कर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजी जा सकती है। निगम द्वारा तुरंत टीम भेज कर पशु को पकड़ा जाएगा।