फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation and the trust planted saplings and distributed cloth bags

Yamuna Nagar News: निगम ने ट्रस्ट ने संग लगाए पौधे, बांटे कपड़े के थैले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The corporation and the trust planted saplings and distributed cloth bags
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निगम वीरवार को नगर निगम की स्वच्छता टीम ने स्नेह सेवा ट्रस्ट के साथ मिलकर बाजारों में कपड़े के थैले वितरित किए और पौधरोपण किया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन के लिएट्रिपल आर सेंटर पर खाली बोतलों, घर के पुराने सामान को देने वालों को कपड़े के थैले दिए गए।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अनिल नैन, विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, खुले में कचरा न डालने, निगम के वाहनों में ही कचरा डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा घर से निकलने वाले पुराने सामान को खुले में न फेंक कर ट्रिपल आर (रिसाइकल, रीयूज व रिड्यूस) केंद्र पर देने के लिए समझाया जा रहा है। अब नगर निगम के साथ सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग देने को आगे आई है। वीरवार को स्नेह सेवा ट्रस्ट के सहयोग से निगम की टीम ने नेहरू पार्क में ट्रिपल आर सेंटर पर पुराना सामान देने आए लोगों को कपड़े के थैले दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed