फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The contract for cleaning and garbage collection ended, the cleaning system deteriorated

Yamuna Nagar News: सफाई व कचरा उठान का ठेका खत्म, बिगड़ी सफाई व्यवस्था

Thu, 20 Mar 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The contract for cleaning and garbage collection ended, the cleaning system deteriorated
रादौर। नगर पालिका रादौर क्षेत्र में सफाई व कचरा उठान का ठेका खत्म होने के बाद से सफाई व्यवस्था बेहाल है। करीब एक सप्ताह से डोर टू डोर कचरा उठान बंद है। इससे घरों-दुकानों व अन्य भवनों में काफी कचरा इकट्ठा हो गया है। कई आसपास खुले में कचरा गिराने पर मजबूर हैं। ये हालात देख लोग दुखी हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी आंख मूंदकर बैठे हैं। इसका खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सफाई न होने से गर्मी के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। राजकुमार, रमेश, संदीप कुमार, कमल कुमार, सुखबीर सिंह, जय कुमार ने बताया कि 12 मार्च को सफाई व 13 मार्च को डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका खत्म हो गया था। इस कारण डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य ठेकेदार ने बंद कर दिया। एक सप्ताह से डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य बंद होने से लोगों के घरों में काफी कचरा इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सफाई का ठेका खत्म होने वाला था तो अधिकारियों की ओर से सफाई का नया ठेका पहले से क्यों नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण शहर के लोगों को गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मांग की कि सफाई व कचरा उठान के लिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही शहर में जल्द सफाई व कचरा उठान व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन-
डोर टू डोर कचरा उठान का नया ठेका हो चुका है। ठेकेदार को कार्य आदेश दे दिया है। एक-दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।
गुलशन कुमार, सचिव, नगर पालिका।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed