{"_id":"698102fb068963a814052b01","slug":"the-construction-of-the-medical-college-will-be-completed-in-two-months-arora-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150811-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण : अरोड़ा
Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विधायक को मांग पत्र सौंपते वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से पांजूपुर गांव में बन रहा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा और आगामी वर्ष से इसमें दाखिले भी आरंभ हो जाएंगे। यह जानकारी यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने श्रीलाल द्वारा कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।
अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का काम भी चल रहा है। 8800 करोड़ रुपये की लागत से सुपर थर्मल पावर प्लांट का कार्य करवाया जा रहा है। छह करोड़ रुपए की लागत से हमीदा हेड के पास विश्वस्तरीय पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है।
साथ ही 12 करोड़ रुपये से बाडी माजरा के पास रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। यह पर्यटक स्थल के रूप में शहर के लिए बड़ी सौगात होगा । वहीं इसके बनने से शहर के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को यमुना किनारे पूजा करने में दिक्कत होती थी इसके लिए दो करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से तीन घाटों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शहर वासियों को सीवरेज से संबंधित समस्या से निजात मिल सके इसके लिए अमृत टू योजना के तहत 130 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज की नई लाइनें बचाने के कार्य को मंजूरी मिल चुकी है और इस पर कार्य भी आरंभ हो गया है। उन्होंने कॉलोनी वासियों की समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के प्रधान विनोद राणा ने विधायक को बताया कि कॉलोनी में कई बिजली के पोल सड़क के बीच लगे हुए है जिस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही लाल द्वारा मंदिर से कालिंदी कॉलोनी तक खराब हो गई सडक को बनवाया जाए। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के संयोजक दविंद्र मेहता ने बताया कि 22 फरवरी को श्री लाल द्वारा मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मनदीप कंडेला, भाजपा नेता पवन बिट्टू, पार्षद भावना बिट्टू, नीरू चौहान, भूपेंद्र राणा, डॉक्टर प्रकाश, उप प्रधान बलवंत सिंह, सहसचिव प्रकाश चंद, रघुबीर सिंह, रविश चौहान उपस्थित रहे।