फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The commission agents told their problems to the Agriculture Minister

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री को आढ़तियों ने बताईं परेशानियां

Fri, 11 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The commission agents told their problems to the Agriculture Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल की रैली का निमंत्रण देने के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को लक्कड़ मंडी में आढ़तियों के बीच पहुंचे। टिंबर आढ़ती संगठन ने मंत्री का स्वागत किया। साथ ही उन्हें मंडी से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान संगठन की ओर से एक ज्ञापन भी मंत्री को दिया गया।
कृषि मंत्री राणा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी यमुनानगर में आ रहे हैं। यह प्रदेश व जिले के लिए गौरव का दिन है। यहां पर वह थर्मल पावर प्लांट में लगाई जा रही नई यूनिट का शिलान्यास करेंगे। यह जिले के लिए बड़ी परियोजना है। इसके साथ ही पीएम मोदी जनता को भी संबोधित करेंगे। इसलिए सभी लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में प्रदेश में जोरों पर विकास कार्य हो रहे हैं। नई सड़कों से लेकर नई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। टिंबर आढ़ती संगठन के जिला प्रधान बलदेव पंवार ने कहा कि पीएम की रैली में आढ़ती भी पहुंचेंगे। रैली के लिए आढ़ती भी जी जान से लगे हुए हैं। अधिक से अधिक संख्या में आढ़ती रैली में पहुंचेंगे। यह बहुत ही हर्ष का दिन है कि पीएम मोदी यहां जिलेवासियों के बीच होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिंबर आढ़ती संगठन की ओर से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को ज्ञापन दिया गया। जिसमें कहा गया कि सहारनपुर रोड पर आढ़ती लक्कड़ बेचने का कार्य करते हैं। यहां पर कैप्टन पेट्रोल पंप से लेकर यमुना कांटा तक सड़क दोनों ओर से कच्ची है। जिसमें अक्सर किसानों की लकड़ी की ट्रालियां धंस जाती है। कई बार ट्रालियां पलट जाती हैं। इस सड़क को पक्की किया जाए। इस अवसर पर प्रदीप चौहान, राजेश कांबोज, नरेंद्र गुप्ता, अशोक गुर्जर, नीटू राणा, नेत्रपाल, मोहित शर्मा, गुलाम मोहम्मद, सुधीर गर्ग, विक्की चौधरी, संदीप गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed