फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cold weather will intensify, and the minimum temperature will drop

Yamuna Nagar News: और सताएगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

Mon, 08 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The cold weather will intensify, and the minimum temperature will drop
लहराती सरसों की फसल और उस पर आए फूल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। सुबह शाम चल रही बर्फीली हवा के कारण लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। ऐसे में शहर के बाजारों में लोगों की उपस्थिति कम होने से शाम को सन्नाटा होने लगा है।
रविवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं धूप अच्छी निकलने व तापमान में कमी व नमी का असर फसलों पर देखने को मिल रहा है। अनुकूल मौसम में सरसों की फसल लहराने लगी है। सरसों पर फूल आए गए हैं और खेतों में पितांबरी छाई हुई है। इससे किसानों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

सरसों ठंडी व शुष्क जलवायु की फसल है। ऐसे में यह मौसम सरसों की की वृद्धि व उन्नत फसल के लिए यह वातावरण बेहद अनुकूल है। सरसों के लिए 10 से 24 डिग्री सेल्सियस का आदर्श तापमान माना जाता है। ऐसे में इन दिनों में खेतों में सरसों की फसल लहरा रही है। इसके साथ ही यह मौसम सब्जियों की वृद्धि व पैदावार के लिए भी अच्छा है। किसानों का कहना है कि अधिक सर्दी व पाला पड़ने से सरसों व सब्जियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह से सर्दी में इजाफा होगा। इस दौरान एक से दो डिग्री सेल्सियस तामपान में कमी आएगी। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को अन्यों दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही।

इस दौरान करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा के कारण सुबह शाम लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद रात नौ बजे शहर के मुख्य बाजार व मार्ग वीरान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed