फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cold increased and the air quality deteriorated

Yamuna Nagar News: ठंड बढ़ी और हवा की सेहत बिगड़ी

Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The cold increased and the air quality deteriorated
सर्दी से बचने के लिए शॉल ओढ़कर जाती ​महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम में ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। पार्कों में भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है। लोग बच्चों के साथ पार्कों में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। इसी तरह विद्यार्थी भी पार्कों में खूब देखे जा रहे हैं। वहीं शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है।
ठंड बढ़ने के साथ पंखे, एसी बंद हो चुके हैं। अब लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। धूप में बैठ कर लोग चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों चाय की दुकानों पर बहुत ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो मौसम साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने से मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

शहर की हवा अभी भी बेहद खराब श्रेणी में है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 227 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इस माह एक से 14 नवंबर तक केवल तीन दिन ही हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार रहा। इस दौरान एक्यूआई 1120 से 184 के बीच रहा। बाकी सभी दिन में एक्यूआई 211 से 320 माइक्रोग्राम के बीच रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हवा का स्तर खराब होने से सबसे ज्यादा असर लोगों के गले व आंखों पर पड़ रहा है। हवा के साथ प्रदूषण के कण शरीर में जाने से लोगों का गला खराब हो रहा है। इसी तरह आंखों में जलन महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed