{"_id":"6af8b7b2913ba8299b050229","slug":"the-cm-will-inaugurate-the-electric-bus-depot-after-chhath-puja-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166125-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम छठ पूजा के बाद करेंगे इलेक्ट्रिक बस का अड्डे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम छठ पूजा के बाद करेंगे इलेक्ट्रिक बस का अड्डे उद्घाटन
Sun, 15 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए घाटों का निरीक्षण करते विधायक, डीसी व आयुक्त। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 15 नवंबर को प्रस्तावित छठ पूजा कार्यक्रम और जगाधरी में इलेक्ट्रिक बस अड्डे के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, डीसी प्रीति व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डीसी प्रीति ने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य पूरा करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।