{"_id":"66d7a528f6c2ecc3d8086244","slug":"the-club-will-build-a-hall-for-helpless-elderly-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-124819-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेसहारा बुजुर्गों के लिए हॉल बनवाएगा क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेसहारा बुजुर्गों के लिए हॉल बनवाएगा क्लब
Wed, 04 Sep 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। रोटरी क्लब रिवेरा यमुनानगर ताजेवाला में संचालित अवेस्ता फाउंडेशन की मदद के लिए आगे आया है। क्लब के सहयोग से एक बड़े हाल के लिए निर्माण की दिशा में बातचीत शुरू हुई है। क्लब के प्रधान रोटेरियन संजीव सेठी ने आश्वासन दिया है कि वह आश्रम में नया हाल बनाने में हर संभव मदद करेंगे।
संजीव सेठी आश्रम में पहली बार आए थे तो उनके समक्ष अवेस्ता फाउंडेशन की संचालिका नाज पटेल ने बताया था कि आश्रम में पक्का हॉल न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। बेसहारा लोगों को रखने में दिक्कत होती है। खासकर सर्दी के दिनों में बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संजीव सेठी ने नाज पटेल को विश्वास दिलाया कि क्लब उन्हें हर तरह की मदद करेगा। इस मिशन को पूरा करने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा आश्रम में नाज पटेल से बात की गई।
संजीव सेठी ने बताया कि इस आश्रम में लगभग 18 बुजुर्गों रहते हैं जिनकी सेवा नाज पटेल कर रही हैं। उन्होंने आजीवन संन्यास लेकर इन बुजुर्गों की सेवा में लगा दिया है। वहां इनके खाने-पीने, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखती हैं। क्लब के सदस्य अजय अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि हर महीने एक डॉक्टर उनकी सेवा में भेजा जाएगा। संजीव सेठी ने बताया कि क्लब उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक पहुंचना है जिन्हें आवश्यकता है। इस मौके अजय अग्रवाल, यश नागपाल, देवेंद्र मदान अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।