{"_id":"68b9e7fda47241b4b30283d7","slug":"the-closed-culvert-of-the-highway-was-opened-in-the-presence-of-the-administration-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143321-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रशासन की मौजूदगी में हाईवे की बंद पुलिया को खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रशासन की मौजूदगी में हाईवे की बंद पुलिया को खोला गया
Fri, 05 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली से प्रतापनगर नेशनल हाईवे पर चुहड़पुर गांव के पास प्रशासन की मौजूदगी में नेशनल की पुलिया को जेसीबी मशीन द्वारा खोल निकासी का इंतजाम किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान जो पुलिया बनाई गई है वह खेतों के लेवल से ऊंची बना दी गई है। इससे गांव के खेतों में आने वाले पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
पुलिया बंद होने के कारण हुए जलभराव की वजह से गांव के चारों तरफ खेतों में तीन फीट पानी व स्कूल के रास्ते में भी पानी भर गया है। ग्रामीण नरेंद्र ने बताया कि नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान चुहड़पुर गांव के पास जो पुलिया का निर्माण किया गया है वह खेतों के लेवल से ऊंचा कर दिया गया है।
इसकी गांव के साथ लगते पथराला व बरसाती खाले के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बरसात का सारा पानी गांव के आसपास के खेतों में इकट्ठा हो रहा है। सभी खेतों में तीन फुट से ज्यादा पानी जमा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के रास्ते में भी पानी जमा हो गया है जिसकी वजह से बच्चों का स्कूल आना जाना भी मुश्किल हो गया है। बरसात का पानी रुकने से गांव में बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की तरफ से प्रशासन से मांग की गई थी कि नेशनल हाईवे की पुलियों को खोला जाए ताकि गांव में जमा पानी की निकासी हो सकें। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन द्वारा पुलिया को खोल दिया गया है। पंचायत सचिव आनंद ने बताया कि पुलिया निर्माण की वजह से गांव के खेतों व स्कूल रास्ते में पानी जमा हो गया था। पुलिया को खोल दिया गया है और पानी निकासी का इंतजाम कर दिया गया है।