फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The clock for the decision of the Zip and Block Committee, the heartbeat of the candidates increased

Yamuna Nagar News: जिप और ब्लॉक समिति के फैसले की घड़ी, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The clock for the decision of the Zip and Block Committee, the heartbeat of the candidates increased
यमुनानगर। आखिरकार फैसले की घड़ी आज आ ही गई। एक माह पूर्व 30 अक्तूबर को जहां जिले के 3.85 लाख मतदाताओं ने जिप के 18 वार्डों के 147 व ब्लॉक समिति के 142 वार्डों के 556 प्रत्याशियों के लिए उत्साह के साथ मतदान किया था उनकी किस्मत का फैसला आज होगा।
विज्ञापन

जिले के सात जगाधरी, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, साढौरा और सरस्वती नगर ब्लॉकों में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सातों ब्लॉकों पर बनाए गए स्ट्रॉम रूमों पर कडे़ सुरक्षा के बंदोबस्त किए हुए हैं। सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। सबसे पहले जिला परिषद के सदस्यों की मतगणना की जाएगी उसके तुरंत बाद पंचायत समिति के सदस्यों की मतगणना होगी। इतना ही नहीं प्रशासन की तरफ से मतगणना केंद्रों पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है यहां तक मीडिया को भी बाहर से ही फोटो के आदेश हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में 669 बूथों पर चुनाव हुआ था। जिला परिषद की मतगणना केवल जगाधरी स्थित हिंदू गर्ल्स कॉलेज में ही होगी।
विज्ञापन

बिलासपुर और छछरौली में यहां होगी मतगणना
शेड्यूल के अनुसार बिलासपुर की पंचायत समिति की मतगणना का कार्य बीडीपीओ ऑफिस के कम्युनिटी सेंटर बिलासपुर में की जाएगी। इस खंड में 123 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 13 टेबल लगाए जाएंगे। छछरौली पंचायत समिति के मतों की गणना राजकीय कॉलेज छछरौली में की जाएगी। इस खंड में 113 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। जगाधरी पंचायत समिति के मतों की गणना हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में की जाएगी। इस खंड में 95 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापनगर और साढौरा की यहां होगी मतगणना
इसी प्रकार प्रतापनगर पंचायत समिति के मतों की गणना चौ. रणबीर सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज हथिनी कुंड में की जाएगी। इस खंड में 76 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए जाएंगे। रादौर पंचायत समिति के मतों की गणना मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर में की जाएगी। इस खंड में 103 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 11 टेबल लगाए गए हैं। साढौरा पंचायत समिति के मतों की गणना डीएवी पब्लिक स्कूल साढौरा में की जाएगी, इस खंड में 50 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं तथा सरस्वती नगर पंचायत समिति के मतों की गणना बीडीपीओ कार्यालय सरस्वती नगर में की जाएगी, इस खंड में 109 बूथों पर चुनाव हुआ था, मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं।

मतगणना के दौरान किसी की भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी, केवल मतगणना एजेंट ही अंदर जा सकते हैं। उनके लिए कार्ड बनाए जाएंगे। मीडियाकर्मी केवल बाहर से फोटो ले सकते हैं। अंदर जाने की अनुमति नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें बाहर लगी एलईडी पर अंदर की गतिविधियां मिलती रहेंगी। चुनाव परिणाम संबंधी जानकारी मीडिया सेंटर पर मिलती रहेगी।
-राहुल हुड्डा, डीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed