फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city was filled with Shiva, devotees flocked to the temples

Yamuna Nagar News: शिवमयी हुई नगरी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 24 Jul 2025 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
The city was filled with Shiva, devotees flocked to the temples
जगाधरी। श्रावण माह की शिवरात्रि पर बुधवार को नगरी शिवमयी हो गई। भोर में ही तमाम मंदिरों व शिवालयों से शंखनाद के साथ हर-हर महादेव के घोष सुनाई दिए। जिले के तमाम शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों व शिवभक्तों ने शिवालयों में बम भोले के जयघोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्तों ने विधिवत पूजन कर मन की मुराद मांगी।
विज्ञापन

जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया था। इस दौरान भीड़ होने के कारण भक्तों को जलाभिषेक करने के लिए कतारों में प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

शिवरात्रि के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। तमाम मंदिरों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस बार जलाभिषेक का मुहूर्त तड़के 4:39 मिनट था। परंतु भक्त चार बजे ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे। जैसे ही जलाभिषेक का मुहूर्त शुरू हुआ वैसे ही शिवालयों व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। इनमें कांवड़ियों, व्रतियों व अन्य शिवभक्तों ने भगवान शिव को अतिप्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा सहित अन्य फलों व मिष्ठान का भोग लगाया। शिवालय दिनभर शिवभक्ति से सराबोर दिखे। जगह-जगह लगे कांवड़ शिविरों में भजन संकीर्तन व जागरण हुए। मंदिरों में जलाभिषेक के साथ भंडारे लगाए गए। सुबह से शाम तक जिले के कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटते दिखे और देर शाम शिवालयों में जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ दलों का मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भटली के प्राचीन शिव मंदिर, बूड़िया के दयालगढ़ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, कलेसर के श्रीकालेश्वर महादेव मठ, बिलासपुर के कपालेश्वर महादेव मंदिर, अमादलपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर, आदिबद्री स्थित केदारनाथ मंदिर, जगाधरी गौरी शंकर मंदिर, आजाद नगर गली नंबर 13 के समीप स्थित महादेव मंदिर, जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर, पेपर मिल गेट के समीप स्थित गीता भवन मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शक्तिमान मंदिर, कैंप जम्मू कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, वीना नगर स्थित शिव मंदिर, कैंप मुख्य बाजार स्थित महाशिव मंदिर, गीता भवन मंदिर में भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक और भगवान शिव का पूजन किया। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण व उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed