फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city roads will be pothole-free and flat

Yamuna Nagar News: गड्ढामुक्त और सपाट होंगी शहर की सड़कें

Thu, 03 Apr 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The city roads will be pothole-free and flat
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के नए सदन के कार्यकाल की शुरुआत में ही शहर का विकास रफ्तार पकड़ रहा है। एक ओर निकाय चुनाव की आचार संहिता व ठेकेदार न मिलने से लटके कामों की दोबारा ई निविदाएं लगाई जा रही हैं, वहीं कई नए कामों की भी ई निविदाएं लग रही हैं। नए कामों में एक शहरी सड़कों के सुधार का है, जिस पर अनुमानित 19.51 लाख रुपये खर्चने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस राशि पर नगर निगम अफसरों ने रेडी मिक्स्ड कोल्ड बिटूमिन बैग्स लेने के लिए ईनिविदा लगाई है। एक अप्रैल को लगाई ईनिविदा में आठ अप्रैल तक ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है। अगर पहली बार में ही लगी ईनिविदा की प्रक्रिया पूरी होती है तो अगले चार माह के भीतर शहर में गड्ढों को भरकर सभी 22 वार्डों की सड़कें सपाट होने की संभावना है।
विज्ञापन

डी-प्लान से होंगे 30.31 लाख ये काम<: वार्ड-14 के प्लेट नगर पार्क में 3.13 लाख रुपये से पेंट, पुट्टी व प्लास्टर, वार्ड-15 में न्यू मार्केट की सुभाष गली में तीन लाख रुपये से पवन मग्गो के घर से तेजेंद्र सिंह सलुजा के घर तक पाइप बिछाने, वार्ड-15 में हनुमान गेट से बड़े नाले तक 5.93 लाख में गली निर्माण, वार्ड-15 में छोटी लाइन पर 2.96 लाख रुपये से कवर्ड ड्रेन का निर्माण, वार्ड-15 के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क में 6.82 लाख रुपये से झूले लगाने सहित ट्रैक का निर्माण, वार्ड-15 में न्यू हमीदा कॉलोनी में राजेश सेठ के घर के सामने 8.47 लाख रुपये से पार्क का विकास होगा। उक्त कामों के लिए नगर निगम की ओर से ईनिविदाएं लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed