फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Chhachhrauli team won the cricket tournament trophy

Yamuna Nagar News: छछरौली की टीम ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी

Tue, 23 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The Chhachhrauli team won the cricket tournament trophy
बलौली गांव में मैच से पहले एकजुटता का परिचय देते ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव बलौली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। छछरौली की टीम ने हडौली को 29 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की छाप छोड़ी।
फाइनल मुकाबले में हडौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह फैसला छछरौली के बल्लेबाजों के सामने कारगर साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए छछरौली की टीम ने निर्धारित चार ओवर में 54 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हडौली की टीम छछरौली के अनुशासित और सटीक गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई। छछरौली के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हडौली की टीम निर्धारित चार ओवर में केवल 25 रन ही बना सकी और मुकाबला 29 रन से गंवा बैठी। छछरौली के कप्तान मनुज बत्रा ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि टीम भावना और खिलाड़ियों की मेहनत से विजेता बनने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट कमेटी की ओर से विजेता टीम छछरौली को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता हडौली की टीम को 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छछरौली के आर्यन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया और नितिन को शानदार गेंदबाजी के लिए बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed