फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The chain was broken from the woman's neck and she was given a handkerchief.

Yamuna Nagar News: महिला के गले से चेन तोड़ी, थमा गए रूमाल

Sun, 26 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The chain was broken from the woman's neck and she was given a handkerchief.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धनतेरस की शाम सामान खरीदने गई ग्रीन पार्क फेज-1 निवासी 46 वर्षीय उर्मिला देवी से झपटमारी हुई, जिसमें अब शहर थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रीन पार्क फेज-1 निवासी बेटे सीमांत कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को धनतेरस थी। उनकी मां उर्मिला देवी घर से बाजार सामान लेने गई थी। इस दौरान मां ने न्यू मार्केट के पास महावीर चौक पर सामान खरीदा। इसके बाद वह मुलतानी रेस्तरां की ओर अन्य सामान खरीदने के लिए जा रही थीं। इसी बीच शाम करीब पांच बजे एक युवक मां के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गया।
विज्ञापन

युवक को ऐसा करते मां ने देख लिया। पर्व के चलते बाजार में भीड़ के बीच झपटमारी होने से मां सहम गई, पर बाद में मां ने युवक का पीछा किया तो उसके साथ दो पुरुष व एक महिला भी साथ चलते मिले। मां ने पीछा किया, जो रेलवे रोड से होकर ओपी जिंदल पार्क के पास पहुंचे। यहां मां ने इन लोगों से सोने की चेन लौटाने के लिए कहा, तब यह लोग मां को एक रूमाल दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूमाल में कई गांठ थी, जिसे मां खोलने लगी। इतने में चारों लोग मौके से रफूचक्कर हो गए। मां ने घर आकर पूरी बात बताई। परिवार ने पहले अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया था। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed