फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The central government is suppressing the voice of the opposition: MP

विपक्ष की आवाज को दबा रही केंद्र सरकार : सांसद

Mon, 09 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The central government is suppressing the voice of the opposition: MP
कांग्रेस नेता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद वरुण मुलाना। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला से सांसद वरुण मुलाना ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने तक नहीं दिया जा रहा। सांसद मुलाना रविवार को कांग्रेस नेता इंतजार हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए यमुनानगर पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में वरुण मुलाना ने कहा कि विपक्ष को यह तर्क दिया जा रहा है कि राहुल गांधी किसी किताब का हवाला देकर बात नहीं रख सकते, जबकि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कई किताबों का हवाला दिया था। इस साल भी भाजपा के सांसदों ने कई पुस्तकों का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित तरीके से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उन्हें अंबाला एयरपोर्ट, यमुनानगर-चंडीगढ़ वाया सढौरा-नारायणगढ़ रेल लाइन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे लोकसभा में उठाने हैं, लेकिन उन्हें प्रश्न पूछने या संतोषजनक उत्तर पाने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने केंद्रीय बजट में हरियाणा का जिक्र न होने को राज्य के साथ अन्याय बताते हुए इसे गंभीर मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी सवाल उठाते हुए वरुण मुलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी खुद को बिहार का बताते हैं, तो कभी पंजाब का। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह हरियाणा के हितों की लड़ाई लड़ेंगे या पंजाब के। बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी यात्रा है, कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है। सांसद ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई और अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। इस अवसर पर जाकिर हुसैन, कमल विनायक, सुरेश, दीपा, शाऊल, जुल्फान और राज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed