{"_id":"669993974c44d3309409a634","slug":"the-car-riders-looted-the-trolley-after-taking-the-driver-hostage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122212-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार सवारों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रॉला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार सवारों ने चालक को बंधक बनाकर लूटा ट्रॉला
Fri, 19 Jul 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर बॉर्डर के पास कलानौर गांव के रकबा में कारों में सवार होकर 10-12 लोगों ने चालक को बंधक बनाकर उससे 22 टायर ट्राला लूट लिया। आरोपी खुद को फाइनेंस कर्मी बता रहे थे। सदर थाना पुलिस ने वैभव नाम के आरोपी को नामजद करते हुए 11 अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी जगपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठकराल रोड लाइन ट्रांसपोर्ट के ट्राले पर ड्राइवर है। यह ट्राला इसराना अल्ट्राटेक कंपनी सीमेंट फैक्टरी में लगा है। वह 15 जुलाई को ट्राले में सीमेंट लोड करके यमुनानगर आया था। उसने कलानौर के पास ट्राला से अन्य गाड़ियों में सीमेंट लोड करवा दिया।
इसके बाद वह वापस जाने के लिए ट्राले के शीशे साफ करने लगा। इस दौरान चार कारों सवार होकर 11-12 व्यक्ति आए। उनमें से एक व्यक्ति ने खुद को फाइनेंस कर्मी बताते हुए कहा कि इस गाड़ी और मालिक और कोई है। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति का नाम आरोपी वैभव ले रहे थे। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर एक कार डाल दिया उसका ट्राला लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे रात भर गाड़ी में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
आरोपी उसे गंगोह थाना गेट के पास लेकर गए। वहां एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में मिला। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे ट्रक चोरी के शक में पूछताछ की। आरोपियों ने उससे एक साफ पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपी उसे गंगोह के पास छोड़कर व ट्राला लेकर फरार हो गए। किसी तरह वह घर पहुंचा और इसकी सूचना ट्रक मालिक को दी।
ट्रक मालिक उसे यमुनानगर लेकर आया और ट्रक लूट की शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि चालक की शिकायत पर वैभव नाम के व्यक्ति को नामजद करते हुए 10-11 अन्य पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।