{"_id":"681275030a73659ab20858a0","slug":"the-car-collided-with-the-dumper-drivers-sudden-braking-three-friends-died-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-136993-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत
Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा (यमुनानगर)। कालाअंब मार्ग पर असगरपुर गांव के पास मंगलवार देर रात हुआ हादसा डंपर चालक की ओर से अचानक ब्रेक लगाने से हुआ था। इससे आगे जा रहे डंपर की कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्त अतुल, विशाल व अनिकेत की मौत हो गई और महेंद्र व प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायलों चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हिमाचल के जिला चंबा निवासी अनीश की शिकायत पर डंपर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में अनीश ने बताया कि वह कालाअंब के हिमालयन कॉलेज में पढ़ता है। उसका बड़ा भाई 22 वर्षीय अतुल भी इसी कॉलेज से बी फार्मेसी का कोर्स कर रहा है। अतुल 29 अप्रैल की देर शाम को दोस्त प्रवीण की ऑल्टो कार में अन्य दोस्त विशाल, अनिकेत व महेन्द्र को साथ लेकर किसी दोस्त को छोड़ने के लिए साढौरा आए थे। कार प्रवीण चला रहा था। वहां से लौटते समय असगरपुर के युवराज स्क्रीनिंग प्लांट के पास उनके आगे एक डंपर कालाअंब की तरफ जा रहा था।
डंपर चालक ने एक दम ब्रेक लगाकर बिना इंडीकेटर दिए अपने डंपर को युवराज स्क्रीनिंग प्लांट की तरफ मोड़ दिया। कार चालक प्रवीण ने अपनी कार को अपने बचाव के लिए दाहिनी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान उनकी कार डंपर के पीछे टकरा गई। हादसे में अतुल, विशाल व अनिकेत की मौत हो गई, लेकिन महेंद्र व प्रवीण की भी नाजुक हालत है।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले अतुल व विशाल हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे और अनिकेत हरिपुर धार का रहने वाला था।घायल हुए महेंद्र व प्रवीण भी हरिपुर धार के रहने वाले है। इनमें से अतुल तो हिमालयन कॉलेज में बी फाॅर्मा कर रहा है। बाकी सभी युवक मोगीनंद की एक कंपनी में काम करते हैं।
यह सभी अविवाहित हैं। इनकी असमय मौत से परिजन ही नहीं दोस्त भी सदमे में है। उधर, साढौरा थाना के एसएचओ अमित ने बताया मृतक के भाई की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं हादसे के लिए जिम्मेवार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।