{"_id":"698a396840d8f9a91a0cfa3b","slug":"the-budget-will-strengthen-agriculture-shyam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151140-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से कृषि को मिलेगी मजबूती : श्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से कृषि को मिलेगी मजबूती : श्याम
Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने केंद्रीय बजट एवं विकसित भारत जीरामजी अभियान के तहत किसान चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए विधानसभा क्षेत्र रादौर के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिले।
उन्होंने गांव गुमथला, संधाला, नाहरपुर, कमालपुर, बीच का माजरा करेहड़ा-2, कांसापुर, फर्कपुर, ईशोपुर, मंडौली व दामला में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने हाल ही में देश की वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। राणा ने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि प्रणाली को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लाखों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे देश के विकास को नई गति मिलेगी। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए रखी गई भारी-भरकम राशि से किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम मिलेंगे, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी और किसानों के हित में नई योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा हो सके।मनरेगा को विकसित भारत अभियान से जोड़ते हुए अब इसे विकसित भारत जीरामजी योजना का नाम दिया गया है।