{"_id":"64adade6e101600e0b0f0674","slug":"the-bridge-built-on-the-som-river-in-ranjitpur-remained-closed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-2202-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रणजीतपुर में सोम नदी पर बना पुल रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रणजीतपुर में सोम नदी पर बना पुल रहा बंद
Wed, 12 Jul 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
तेज बारिश से हुए नुकसान के कारण हरियाणा व हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला रणजीतपुर में सोम नदी पर बना पुल मंगलवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे लोगों का अपने गांवों में भी आना जाना मुश्किल हो गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए केवल बाइक सवारों को ही पुल से जाने की अनुमति दी गई।
साढौरा विधायक रेनू बाला भी पुल का निरीक्षण करने पहुंची। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर जल्द ही इसकी मरम्मत करने का आश्वासन दिया। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पुल पर बैरिकेड लगाने के साथ पुलिस भी तैनात है। पुल बंद होने से धनौरा, माजरी, सवाबड़ी, भगवानपुर, भट्टूवाला, शेरगढ़, दयालगढ़ समेत दर्जनों गांवों का रणजीतपुर व जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
इसी पुल से होकर लोग हिमाचल प्रदेश जाते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के लोग भी बिलासपुर, यमुनानगर व अन्य स्थानों पर जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। बारिश बंद होने से मंगलवार को जब पानी उतरा तो पुल की तलहटी में सीमेंट से बना प्लेटफार्म भी तहस नहस हुआ मिला। उल्लेखनीय है कि रविवार को पुल की एक तरफ से पुल के साथ लगती कंकरीट की दीवार पानी में बह गई थी। इससे हादसा होने का डर था। इस पर पुल को बंद कर दिया गया था।