फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of the youth was recovered from Chaungwa, 30 km away.

Yamuna Nagar News: युवक का शव 30 किमी दूर चौंगावा से बरामद

Fri, 26 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:56 AM IST
सार

यमुनानगर में संधाली निवासी युवक यशपाल का शव नदी में डूबने के तीन दिन बाद 30 किलोमीटर दूर चौंगावा गांव के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The body of the youth was recovered from Chaungwa, 30 km away.
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना नदी में पानी का लेवल चेक करने उतरे युवक का शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव चौंगावा से बरामद हुआ है। युवक खनन एजेंसी बी-14 पर काम किया करता था और रविवार को पानी जांचने नदी में उतरा और डूब गया।
मृतक की पहचान गांव संधाली निवासी यशपाल के रूप में हुई है। गोताखोर अमर ने बताया कि यशपाल की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

वीरवार को किसी ने इंद्री क्षेत्र के गांव चौंगावा के नजदीक नदी में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जठलाना पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed