फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of Monika, who drowned in a boat accident, was found at Bengali Ghat in Vrindavan.

Yamuna Nagar News: वृंदावन में बंगाली घाट से मिला नाव हादसे में डूबी मोनिका का शव

Tue, 14 Apr 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
The body of Monika, who drowned in a boat accident, was found at Bengali Ghat in Vrindavan.
मोनिका।
यमुनानगर। वृंदावन में शुक्रवार को हुए नाव हादसे में यमुना में डूबी साढौरा के असगरपुर गांव की मोनिका का शव सोमवार सुबह बंगाली घाट से मिल गया। वृंदावन प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उनके परिजनों ने नारायणगढ़ के खानपुर राजपुताना गांव में देर शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई संजीव ने बताया हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट पर एक मछुआरे ने पानी में तैरते शव को देखकर प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद बचाव दल ने रस्सी बांधकर शव को नाव में खींचा और बाहर निकाला। सूचना पर वहां पहुंचे मोनिका के परिजनों ने उसकी पहचान की। मोनिका के पति रजत के मंगलवार को आस्ट्रेलिया से भारत पहुंचने की संभावना है। चार दिन तक पानी में डूबे रहने से मोनिका का शव विक्षत हालत था। इसलिए परिजनों ने रजत के पहुंचने से पहले ही मोनिका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


तीन माह पहले लुधियाना में हुई थी शादी
23 साल की मोनिका की शादी तीन माह पहले लुधियाना के युवक रजत के साथ हुई थी। मोनिका 10 अप्रैल को वृंदावन में हुए नाव हादसे में यमुना नदी में डूब गई थी। मोनिका अपनी सास सविता के साथ हादसे का शिकार हुई नाव में सवार थी। नाव पलटने के बाद सविता को तो सकुशल बचा लिया गया लेकिन तीन दिन से जारी सर्च अभियान के बावजूद मोनिका का अभी तक पता नहीं चल पाया था। मोनिका का पति रजत इन दिनों आस्ट्रेलिया में है। वह अपनी सास व लुधियाना के अन्य श्रद्धालुओं के साथ वृंदावन गई थी। जहां वह 38 श्रद्धालु के साथ नाव पर सवार होकर यमुना का भ्रमण करने गई थी। इस दौरान केसी घाट और बंसीवट के बीच यह नाव एक पीपा पुल से टकरा कर पलट गई। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने गोताखोरों की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान 13 श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए थे लेकिन मोनिका सहित तीन श्रद्धालुओं का पता नहीं चला पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed