फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a youth missing for six days was found stuck in Hydil Link channel nets

छह दिन से लापता युवक का शव हाइडिल लिंक चैनल जालियों में अटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for six days was found stuck in Hydil Link channel nets
प्रतापनगर से छह दिन पूर्व अचानक लापता हुए युवक का शव हाइडिल लिंक चैनल के बी पावर हाउस की जालियों में अटका मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रतापनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रताप नगर थाना के एसएचओ पृथ्वी सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी का मामला गत 4 मार्च को दर्ज किया गया था। प्रतापनगर निवासी 23 वर्षीय दुकानदार आलिम 3 मार्च को घर से अचानक लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत बड़े भाई सलीम द्वारा थाना प्रताप नगर में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मृतक कुछ महीने पहले तक कपड़े की फेरी का काम करता था, लेकिन आजकल अपने बड़े भाई की बल्लेवाला क्रेशर जोन में स्थित मोबाइल की दुकान पर काम कर रहा था। मृतक के मोबाइल पर रिंग जा रही है लेकिन उसे कोई अटेंड नहीं कर रहा था। मार्च को आलिम देवधर रोड पर भूड़कलां रॉयल्टी नाके के समीप लगे कैमरे से पैदल गुजरता दिखाई दे रहा था। उसके बाद से आलिम का कोई अता पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। एसएचओ ने बताया कि मृतक की पहचान उसके बड़े भाई व पिता द्वारा कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed