{"_id":"67ec3f50ce35bbe3390522ba","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-while-cleaning-the-yamuna-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135480-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यमुना नहर की सफाई में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यमुना नहर की सफाई में मिला युवक का शव
Wed, 02 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। 11 माह पहले अपनी दुकान से घर के लिए निकले लापता भूड़ माजरा निवासी अमित (36) का शव थाना प्रताप नगर क्षेत्र के गांव बेगमपुर पावर हाउस के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर की सफाई के दौरान मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
परिजन ने शव के डीएनए कराने की बात कही । पुलिस के अनुसार बीएनएसएस 194 के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रताप नगर के जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बेगमपुर के पावर हाउस के नजदीक पश्चिमी यमुनानगर की सफाई का काम चल रहा है और सफाई के दौरान रेत में शव दबा हुआ मिला था।
मृतक की पहचान अमित के नाम से परिवार की ओर उसके कपड़ों से की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि अमित प्रतापनगर में कपड़े की दुकान करता था और मई 2024 को दुकान से घर नहीं पहुंचा था और लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज है। अमित विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।