फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a woman drowned in a canal was found in Karnal

Yamuna Nagar News: नहर में डूबी महिला का शव करनाल में मिला

Sat, 02 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman drowned in a canal was found in Karnal
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
विज्ञापन

करनाल/यमुनानगर। यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में पूजन सामग्री प्रवाहित करते हुए पैर फिसलने से डूबी महिला रेखा डांग (55) का शव करनाल में बरामद हुआ है। कर्ण लेक के समीम महिला का शव शनिवार को झाल में फंसा हुआ था। जिसे गोताखोर कर्ण और परगट सिंह की टीम ने बाहर निकाला। निकालने के बाद यमुनानगर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।
जांच अधिकारी दलबीर सिंह और गोताखोर कर्ण ने बताया कि शुक्रवार को महिला नहर किनारे मंदिर में पूजा के लिए गई थी। वहां पूजन सामग्री प्रवाहित करते समय उसका पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई थी। नहर किनारे उसकी चप्पल और ढोलू बरामद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद हादसे की जानकारी लगी थी। इसके बाद यमुनानगर पुलिस ने महिला की तस्वीरें और इनपुट करनाल पुलिस से भी साझा किए थे।
विज्ञापन

गोताखोर कर्ण ने बताया कि करनाल के कारोबारी अमित मिगलानी का सर्च अभियान चलाया हुआ है। उनकी टीम के सदस्य कर्ण लेक के पास मौजूद थे, उन्होंने महिला का शव देखकर उसे बाहर निकाला था। जगाधरी के पटरी मोहल्ला की शुक्रवार रात से लापता रेखा डांग (55) की चप्पल शनिवार सुबह बूड़िया पुल समीप पश्चिमी यमुना नहर के किनारे मिलीं। परिवार ने मौके पर पहुंच कर पाया कि चप्पल रेखा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब रेखा के नहर में डूबने के संदेह पर गोताखोर राजीव की टीम बुलाई। सूचना पर थाना बूड़िया पुलिस व एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। टीमों ने नहर में रेखा की तलाश की पर उसका पता नहीं लगा। रेखा शुक्रवार शाम घर से रिक्शा पर बूड़िया स्थित श्रीराम मंदिर में माथा टेकने गई थी, जहां से नहीं लौटी। परिजनों ने शनिवार सुबह बूड़िया गेट चौकी पुलिस को रेखा की गुमशुदगी की शिकायत दी। बूड़िया थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि मंदिर में दर्शन बाद रेखा सामने पश्चिमी यमुना नहर में पूजन सामग्री प्रवाहित करने लगीं, पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed