फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a liquor contractor was found in the canal on the fifth day

Yamuna Nagar News: पांचवे दिन नहर से मिला शराब ठेकेदार का शव

Tue, 06 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a liquor contractor was found in the canal on the fifth day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नए साल का जश्न मनाने यमुनानगर आए पानीपत के गांव लाखू बुआना के रहने वाले 40 वर्षीय शराब ठेकेदार देवेंद्र की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। पांचवे दिन सर्च ऑपरेशन में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पश्चिमी यमुना नहर से उनका शव बरामद कर लिया गया। शव बूड़िया पुल के पास पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसकी सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम और परिजन मौके पर पहुंच गए।
नया साल मनाने देवेंद्र अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पानीपत से गांव कश्मीरगढ़ आए थे। इसी दौरान देवेंद्र ने नहर में नहाने की जिद पकड़ ली। उसके साथी सुरजीत, संदीप, प्रवीण सहित अन्य दोस्तों ने उसे रात का समय, कड़ाके की ठंड और नहर के तेज बहाव का हवाला देकर बार-बार रोका, लेकिन वह नहीं मावे दोस्तों के अनुसार जैसे ही देवेंद्र नहर में उतरे, तेज बहाव वह काफी दूर बह गए। दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन

अंधेरा और तेज धार के कारण कुछ भी संभव नहीं हो पाया। पांचवें दिन शव मिलने से परिजनों की आस टूट गई। देवेंद्र दो बच्चों का पिता थे। उसके बड़े भाई हरियाणा पुलिस में और छोटा भाई रोडवेज विभाग में कर्मचारी है। पिछले पांच दिनों से परिजन नहर किनारे डेरा डाले हुए थे। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिद में बच्चों से छिन गया पिता
नए साल की शुरुआत देवेंद्र के परिवार के लिए र्दनाक बन गई। किसी ने नहीं सोचा था कि उवकी जिद बच्चों को जीवनभर का गम दे जाएगी। दो मासूम बच्चे अपने पिता के लौटने की राह देखते रहे, लेकिन पांच दिन बाद जब शव मिला तो उम्मीद टूट गई।परिजनों ने बताया कि देवेंद्र मिलनसार और परिवार के प्रति जिम्मेदार थे। सोमवार को जैसे ही शव मिलने की खबर आई, नहर के किनारे मौजूद परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। दोस्त भी बार-बार यही कहते रहे कि काश देवेंद्र ने उस रात नहर में न नहाने की बात मान ली होती तो वो आज हमारे बीच होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed