फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bodies of a young man and woman, who were missing for two days, were found in a canal with their hands tied

Yamuna Nagar News: युवक और युवती के हाथ बंधे शव नहर से मिले, दो दिन से थे लापता

Sun, 16 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The bodies of a young man and woman, who were missing for two days, were found in a canal with their hands tied
बेगमपुर के पास हाइडल लिंक नहर के किनारे जुटी भीड़ संवाद - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। गांव बेगमपुर के पास हाइडल लिंक नहर से युवक-युवती के शव मिले। दोनों के हाथ चुन्नी से बंधे थे। बताया जा रहा है कि युवक-युवती विवाह करना चाहते थे। युवक का रिश्ता परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दिया। आशंका है कि इससे नाराज युवक-युवती ने हाथ बांध नहर में छलांग लगाई। वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है।
युवती की पहचान गांव ढाकवाला निवासी 23 वर्षीय महक के और युवक की पहचान 23 वर्षीय अर्जुन माजरा निवासी शुभम के रूप में हुई। महक यमुनानगर शहर के एक कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ाई करती थी। शुभम भी रेलवे के ठेकेदार के पास लेबर का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार कंप्यूटर सेंटर व काम पर आते-जाते समय महक व शुभम की मुलाकात व बातचीत हुई।
विज्ञापन

दोनों में प्रेम प्रसंग था, वहीं उनके विवाह करने की बातें सामने आई थीं, पर शुभम का रिश्ता उसके परिवार ने कहीं ओर तय कर दिया था। इसके बाद वीरवार को शुभम व महक अपने परिजनों को बिना कुछ बताए चले गए थे। दोनों के लापता होने पर परिजन उनकी तलाश में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को बैगमपुरा के पास हाइडल लिंक नहर के किनारे शुभम की बाइक व बैग मिल गए थे। इसके बाद पुलिस व परिजन गोताखोरों की मदद से नहर में शुभम की तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर हाइडल पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने शुभम का शव हाइडल लिंक नहर की जालियों में अटका देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर बुलाए। गोताखोरों की टीम ने शुभम के शव निकालते समय महक का शव भी उसके साथ पाया। दोनों के हाथ चुन्नी से बंधे थे। हाथों पर बंधी चुन्नी को खोलकर गोताखोरों ने दोनों के शवों को नहर के बाहर निकाला।
अंतरजातीय विवाह करना चाहते थे

आसपास के लोगों ने बताया कि शुभम व महक अंतरजातीय विवाह करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए परिजन राजी नहीं थे। इस बीच कुछ दिन पहले शुभम के परिवार ने उसकी सगाई कहीं और कर दी। बताया जा रहा है कि इसी बात से शुभम व महक परेशान थे, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।

युवक-युवती के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है, जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस दौरान परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - नर सिंह, प्रभारी, थाना प्रतापनगर।

बेगमपुर के पास हाइडल लिंक नहर के किनारे जुटी भीड़ संवाद

बेगमपुर के पास हाइडल लिंक नहर के किनारे जुटी भीड़ संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed