फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bike collided with a tractor trolley parked on the side of the road, the death of the young man

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with a tractor trolley parked on the side of the road, the death of the young man
यमुनानगर। गांव औरंगाबाद के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के टकराने से फैक्टरी से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव नंदपुरी कॉलोनी निवासी मांगेराम ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 29 वर्षीय बेटा विवेक दामला स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। रोज की तरह सोमवार को वह फैक्टरी गया था। सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह घर लौट रहा था, तो गांव औरंगाबाद के नजदीक सड़क किनारे बिना किसी सूचक के एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। विवेक को ट्रॉली दिखाई नहीं दी। इस कारण उसके लड़के की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि चालक ने सड़क पर बिना किसी सूचक के ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की हुई थी। अंधेरा होने के कारण विनय को ट्रॉली दिखाई नहीं दी। जिस कारण वह उससे टकरा गया और उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed