फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bicycle rally carried the message of cleanliness

Yamuna Nagar News: साइकिल रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 13 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The bicycle rally carried the message of cleanliness
स्वच्छता के प्रति जागरूकता साइकिल रैली निकालते अ​​धिकारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बा में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु साइकिल रैली निकाली गई। अगुवाई व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने की।
साइकिल रैली व्यासपुर के शिव चौक से आरंभ हुई तथा ककड़ौनी रोड, वेदव्यास प्वाइंट, काली माता मंदिर, हरतौल चौक, आंबेडकर भवन, मुख्य बाजार से होती हुई चौराही मोड़ पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने तथा सफाई को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जसपाल गिल ने कहा कि इस अभियान के तहत व्यासपुर के कचरा प्वाइंटों का दौरा किया गया। कस्बा में 12 कचरा प्वाइंट हैं। प्राय: देखने में आया है कि लोग इन प्वाइंटों के अलावा भी अन्य स्थानों पर कचरा डालते हैं। लोगों को आगाह किया गया है कि जो स्थान कचरा डालने के लिए निर्धारित किए गए हैं। केवल उन स्थानों पर कचरा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि लोग निर्धारित स्थान पर कूड़ा न डालकर अन्य स्थानों पर कूड़ा कर्कट डालते हैं तो उनका चालान करने का काम प्रशासन द्वारा किया जाएगा। पहले कस्बा में 32 प्वाइंट बीडीपीओ व ग्राम पंचायत ने चिन्हित किए थे, जिनकाें कम करके 12 किया गया है। इसके अलावा अन्य कहीं भी कूड़ा न डालें। उन्होंने बीडीपीओ आस्था गर्ग को कचरा प्वाइंटों का सुंदरीकरण करने व डस्टबिन रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कस्बा वासियों से अपील की की स्वच्छता अभियान समाज के सहयोग से ही सफल हो सकता है। लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। इस अवसर पर बीडीपीओ व्यासपुर आस्था गर्ग, नायब तहसीलदार व्यासपुर दलजीत सिंह, ग्राम सचिव विजयंत नेहरा, सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed