फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The ax running on the trees of Khair, Yamunanagar

बेशकीमती खैर के पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
The ax running on the trees of Khair, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जिले में खैर के बेशकीमती पेड़ों को काटने का सिलसिला थम नहीं रहा। खैर के पेड़ काटने की ताजा घटना कलेसर रेंज के चांदसोत बैरियर के सामने जंगल में हुई है। यहां चोरों ने खैर के बकई पेड़ काट लिए और वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। वन मंत्री ने खैर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पीसीसीएफ हरियाणा ने तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
दरअसल कलेसर राष्ट्रीय उद्यान से एक पत्ता भी उठाना कानूनन जुर्म है। इसके बावजूद कलेसर क्षेत्र से कहीं न कहीं से आए दिन बेशकीमती खैर के पेड़ कटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कलेसर रेंज के अंतर्गत आने वाले चांदसोत बैरियर के सामने तस्करों ने लगभग खैर के आधा दर्ज पेड़ काट लिए। खास बात तो यह है कि अभी तक भी वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं है। जंगल में जिस जगह से खैर के पेड़ काटे गए हैं, वहां का न तो वन विभाग का नाका है और न ही गश्त की जाती है।
विज्ञापन

इस बारे में रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि केवल दो पेड़ काटे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खैर के पेड़ चोरी करने वालों का पता लगा लिया जाएगा। क्षेत्र में गश्त तेज की जाएगी। ताकि भविष्य में खैर के पेड़ काटने वालों पर अंकुश लगाया जा सकें। वहीं पीसीसीएफ वीरभान तंवर का कहना है कि कलेसर जंगल में खैर के पेड़ कटने की सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगर कहीं भी खैर के पेड़ों के कटने का मामला आता है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। बेशकीमती खैर के पेड़ कटने की जांच करवा कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चौधरी कंवर पाल गुज्जर, स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री हरियाणआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed