फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The ax hit the Sangwan tree in the National Park Kalesar

राष्ट्रीय उद्यान कलेसर में सांगवान के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The ax hit the Sangwan tree in the National Park Kalesar
कलेसर जंगल में काटा गया पेड़। - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। राष्ट्रीय उद्यान कलेसर सेंचुरी एरिया की कलेसर बीट में लगे सांगवान के पेड़ों पर फिर से किसी ने कुल्हाड़ी चला दी, लेकिन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। किसी ने जंगल के अंदर घुसपैठ कर दो से तीन पेड़ों को काटने का काम किया है।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि जंगल पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, किंतु बावजूद इसके घुसपैठिये जंगल में घुस रहे। बता दें हरियाणा का एकमात्र सबसे बड़ा जंगल कलेसर की पहाड़ियों में लगभग 12000 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें वन विभाग नेशनल पार्क व अति संवेदनशील क्षेत्र भी आता है। जहां से पेड़ कटना तो दूर की बात एक सूखा पत्ता उठाना भी जुर्म है। बावजूद इसके जंगल से बेशकीमती सूखे व हरे पेड़ कटने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन जिस जगह से पेड़ कटे हैं वह उनकी जांच करवाएंगे।
-कुलदीप सिंह, रेंज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed