फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The arena honored the medal winning wrestlers

Yamuna Nagar News: पदक विजेता पहलवानों को अखाड़े ने किया सम्मानित

Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The arena honored the medal winning wrestlers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां में चार वर्षों से चल रहे अखिल शर्मा अखाड़े के पहलवान एक के बाद एक पदक जीत रहे हैं। अब अखाड़े के खिलाड़ी जिला स्तर पर 19 और राज्य स्तर पर दो पदक लेकर आए हैं। इन 21 खिलाड़ियों को अखाड़े के संचालक सुशील शास्त्री व कोच निखिल शर्मा की ओर से सम्मानित किया।
अखाड़े कोच निखिल शर्मा ने बताया कि तेजली खेल परिसर में हुई जिला स्तरीय अखाड़ा में हर्षित, विनीत, देवेंद्र, भूमित, विशाल, अंकित, दक्ष, वंश ग्रेवाल, तनिश भाटिया, नितिन, कुशाल, जतिन, इशिका, शगुन, गुंजन, नव्या, किरत ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी प्रतियोगिता में यश व राजन ने रजत पदक प्राप्त किए। ॉ
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने पंचकूला में 20 से 23 जून तक जिले का प्रतिनिधित्व किया। इनमें अखाड़े की खिलाड़ी प्रतिज्ञा ने अंडर-17 आयु व 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और खिलाड़ी शुभम ने ग्रीको रोमन श्रेणी व 97 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक पाया। इस तरह इस माह अखाड़े से 21 खिलाड़ियों ने पदक जीते, जिन्हें अखाड़े में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed