{"_id":"696944a4f014bb4c7d03d549","slug":"the-appearance-of-hamida-head-will-be-transformed-with-an-investment-of-614-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149898-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 6.14 करोड़ से बदलेगी हमीदा हेड की तस्वीर, छह एकड़ में बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 6.14 करोड़ से बदलेगी हमीदा हेड की तस्वीर, छह एकड़ में बनेगा पार्क
Fri, 16 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विधायक व मेयर को नक्शे के माध्यम से पार्क की विशेषताएं व सुविधाएं बताते कार्यकारी अभियंता। प्रव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से हमीदा हेड के पास करीब छह एकड़ भूमि पर हरा-भरा और आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 6 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आएगी। वीरवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और कार्यकारी अभियंता विकास धीमान ने नक्शे के माध्यम से पार्क की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्क में लगभग दो किलोमीटर लंबा और करीब 1.8 मीटर चौड़ा वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा, जिस पर लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और प्ले ग्राउंड की व्यवस्था होगी।
पार्क में चार आकर्षक हट बनाई जाएंगी, जहां लोग बैठकर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा ओपन जिम, पेयजल सुविधा, हाईमास्ट लाइट, इलेक्ट्रिक रूम और गार्ड रूम भी प्रस्तावित हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग दो आधुनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पार्क को हरियाली और फूलों की खुशबू से भरपूर बनाया जाएगा। पार्क की सुरक्षा के लिए करीब पांच फीट ऊंची दीवार का निर्माण होगा, जिससे पुराना हमीदा क्षेत्र की ओर से होने वाले अवैध कब्जों पर प्रभावी रोक लगेगी। हाईमास्ट लाइट से रात और अलसुबह के समय भी पर्याप्त रोशनी रहेगी, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में सैर, योग और व्यायाम कर सकें।
जगह-जगह बेंच लगाई जाएंगी, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने की सुविधा मिलेगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यह पार्क केवल सौंदर्य बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से यमुनानगर-जगाधरी में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और यह पार्क आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।