फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The appearance of a young man in the CCTV footage of the murder-robbery is like the one who shot the SI in Radaur

हत्या-लूट की सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक युवक का हुलिया रादौर में एसआई को गोली मारने वाले जैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The appearance of a young man in the CCTV footage of the murder-robbery is like the one who shot the SI in Radaur
The appearance of a young man in the CCTV footage of the murder-robbery is like the one who shot the SI in Radaur - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर के बीच महाराणा प्रताप (कमानी) चौक समीप एचडीएफसी बैंक के बाहर हुई हत्या व लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में एक युवक रादौर में एसआई को गोली मारने वाला हो सकता है। क्योंकि हत्या-लूट की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा एक युवक हूबहू रादौर एसएसई गोलीकांड को अंजाम देने वाला लग रहा है। बता दें कि छह मई को हुई एसआई गोलीकांड की भी सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी और अब हुई हत्या-लूट की वारदात भी पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दोनों वारदात की फुटेज में दिख रहा एक युवक के शर्ट व जूते व कदकाठी एक-सी लग रही है। मौके पर फुटेज जांचते समय पुलिस अधिकारियों ने भी यह अंदेशा जताया। इस पर आरोपियों के पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अभी पुलिस ने हत्या-लूट की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह मई को नकाबपोश दो बदमाशों ने मारी थी एसआई को गोली
मंगलवार को हुई हत्या व लूट की वारदात की तरह छह मई को भी बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश सीसी फुटेज में नजर आए थे। ज्ञात हो कि छह मई को बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर भाग रहे दो नकाबपोश बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई थी। गोली पुलिस जिप्सी में बैठे एसआई सतीश कांबोज के पेट और बाजू में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान मौकापाकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में एसआई सतीश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

फुटेज से समझिए बदमाशों ने कैसे अंजाम दी हत्या-लूट की वारदात
करीब दस बजे बाइक पर दो नकाबपोश आते हैं। जिनमें एक बाइक से उतरकर एचडीएफसी बैंक के पास पहले से खड़ी बाइक पर आकर बैठ जाता है। दूसरा युवक बाइक पर बैठा रहता है। पहले से खड़ी बाइक पर बैठा युवक खड़ा होकर बैंक की तरफ जाता है फिर वापस उसी बाइक के पास आता है, तभी इनोवा में 50.09 लाख कैश भर बैग लेकर श्रवण आता है, जिसके उतरने ही बदमाश उसकी ओर बढ़ता है और उसे गोली मार बैग उठाकर पहले से तैयार खड़े साथी की बाइक के पीछे बैठने लगता है, जिसमें जल्दबाजी में वह एक बार गिरने बचता है। फिर दोनों बाइक पर फरार हो जाते हैं।

The appearance of a young man in the CCTV footage of the murder-robbery is like the one who shot the SI in Radaur

The appearance of a young man in the CCTV footage of the murder-robbery is like the one who shot the SI in Radaur- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed