{"_id":"6949a1282c935c4a2b006946","slug":"the-agency-withheld-payment-due-to-unsanitary-conditions-at-the-dairy-complex-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148636-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेयरी कॉम्प्लेक्स में गंदगी पर एजेंसी का रोका भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेयरी कॉम्प्लेक्स में गंदगी पर एजेंसी का रोका भुगतान
Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से खराब सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सख्त रुख अपनाया है। सफाई में लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने संबंधित ठेका एजेंसी भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डेयरी कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार सफाई कर्मचारियों की नियमित तैनाती के आदेश भी जारी किए गए हैं।
सोमवार को नगर निगम कार्यालय में दड़वा, कैल, रायपुर और औरंगाबाद स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियंता और मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त महाबीर प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि डेयरी कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षकों को जेसीबी के माध्यम से बड़े नालों की सफाई कराने और रिहायशी क्षेत्रों में संचालित पशु डेयरियों को डेयरी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बताया कि दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स नगर निगम का सबसे बड़ा डेयरी कॉम्प्लेक्स है, जहां करीब तीन हजार पशु हैं। यहां प्रतिदिन भारी मात्रा में गोबर और कचरा निकलता है, लेकिन ठेका एजेंसी द्वारा नियमित सफाई नहीं कराई जा रही। गोबर जमा रहने से नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गलियों में गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। इससे डेयरी संचालकों और आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने कहा कि जब तक एजेंसी अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन नहीं करेगी, तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने सफाई कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर ठेका एजेंसी बदलने पर भी विचार किया जाएगा।