{"_id":"6a25cf9b885cd2fe6c0a90d5","slug":"the-afternoon-was-sultry-rain-is-likely-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157358-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोपहर में उमस ने सताया, आज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोपहर में उमस ने सताया, आज बारिश की संभावना
Mon, 08 Jun 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में छतरी लेकर जाती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे सुबह लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इसके बाद दोपहर को धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग बैचेन रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में कमी आ सकती है।
रविवार की शुरुआत बेहद खुशनुमा रही। तड़के आसमान पर बादल रहे और फिर थोड़ी देर बाद धूप निकल गई। परंतु धूप हल्की होने से गर्मी कम रही, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इसके साथ बादलवाई के कारण तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने के कारण धूप का असर कम रहा और गर्मी से राहत मिली। परंतु दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। उमस के कारण लोग बेचैन रहे। ऐसे में दोपहर को शहर के मुख्य बाजार व सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। इसके साथ करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रहीं, इसने उमस में राहत पहुंचाई। अन्य दिनों की अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। ऐसे में शाम को मौसम अच्छा रहा, तापमान कम होने के साथ हवा ने गर्मी से राहत दी।
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी तथा गर्मी से राहत मिलेगी। बादलों की मौजूदगी के कारण एक-दो दिन मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। इस सप्ताह दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ लू चलने के आसार हैं।