{"_id":"696fd059b9712f5c980262da","slug":"the-accused-who-was-caught-with-marijuana-has-been-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150220-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गांजे से साथ काबू आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गांजे से साथ काबू आरोपी को भेजा जेल
Wed, 21 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव परवालों के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रामानंद चौपाल निवासी महादेव मठ गांव धरहरा जिला बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार से नशीले पदार्थ लाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है। संवाद
स्मैक बेचने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को उनकी टीम ने हमीदा निवासी नईम को 56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के दौरान सामने आया कि नईम नशीला पदार्थ हमीदा निवासी समीर से लेकर आया था। जांच में मिले इनपुट के आधार पर टीम ने समीर को भी गिरफ्तार कर लिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी समीर मुर्गा बेचने का काम करता था और इसी की आड़ में नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद