{"_id":"67c601ced05bd2b2dd0a2fe4","slug":"the-accused-who-ordered-charas-from-bihar-was-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134014-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिहार से चरस मंगाने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिहार से चरस मंगाने वाला आरोपी काबू
Tue, 04 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिहार से चरस की तस्करी करने वाले नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जींद जिले के नरवाना थाना क्षेत्र से आरोपी तस्कर को काबू किया है। आरोपी पर बिहार से खेप मंगाकर हरियाणा और पंजाब में बेचने के आरोप हैं। पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड ली है।
सीआईए-वन प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक, सितंबर 2024 में बिहार से आने वाली ट्रेन से 32 किग्रा चरस पकड़ी गई थी। तीन महिलाओं समेत सात तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से कुछ बिहार के रहने वाले थे। इस मामले में जांच की तो पता चला था कि बिहार से खेप हरियाणा के जींद जिले में सप्लाई होनी थी।
वहां से अन्य जिलों और पंजाब में होनी थी। पुलिस नेटवर्क को खंगालने में जुटी थी। लगातार जांच के बाद सामने आया कि जींद के दनोदा निवासी प्रवीण का नाम सामने आया था। पुलिस का कहना है कि प्रवीण बिहार से खेप मंगवाकर स्थानीय स्तर पर आगे सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। साथ ही आरोपी की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।