{"_id":"6786b24a5cb0fbfd8c0049e6","slug":"the-accused-of-stealing-was-caught-and-beaten-two-ran-away-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131501-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी कर रहे आरोपी की पकड़कर धुनाई, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी कर रहे आरोपी की पकड़कर धुनाई, दो भागे
Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शटर तोड़कर दुकान में चोरी करते एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पकड़े हुए युवक की लोगों ने धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दुकान से नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरीहै।
चिट्टा मंदिर चौक निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसकी घर के सामने ही कबाड़ी की दुकान है। सोमवार रात करीब एक बजे दुकान का शटर टूटने की आवाज सुनकर वह जाग गया। जब वह दुकान पर गया तो तीन युवक दुकान के अंदर से सामान चोरी कर बाहर निकल रहे थे। वह तुरंत उनके पीछे भागा। दो युवक मौके से फरार हो गए। एक युवक को उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रजत बताया। भागने वाले आरोपियों के नाम सन्नी उर्फ डम व साजन बताया। जांच करने पर दुकान से एक कट्टा स्टील, पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी था। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े हुए युवक को उन्होंने पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।